फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शटडाउन लेकर लाइन खींच रहे निजी लाइनमैन की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम छोटी ज्यारत के पीछे शटडाउन लेकर नलकूप की लाइन खींच रहे खंभे पर चढ़े प्राइवेट लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद संविदा लाइनमैन समेत अन्य कर्मचारी प्राइवेट लाइनमैन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने प्राइवेट लाइनमैन को मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया है। लाइनमैन की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने शटडाउन वापस देने वाले कर्मचारी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर की मढ़ैया निवासी दीन दयाल (35) मुंशी लाल प्राइवेट लाइनमैन थे। वह क्षेत्र के विद्युत केंद्रों पर रहकर ठेके पर प्राइवेट नलकूपों की लाइन खींचने का कार्य करते थे। बृहस्पतिवार को प्राइवेट लाइनमैन दीन दयाल सदर कोतवाली क्षेत्र में छोटी ज्यारत के पीछे तारिक अली के नलकूप की खंभे से लाइन खींचने गए थे। उसके साथ नवादा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन हिलाल भी गया था।
हिलाल ने नवादा विद्युत उपकेंद्र से पोषित शेखूपुर-बहेड़ी लाइन का शटडाउन लिया। इसके बाद दीन दयाल खंंभे पर चढ़कर लाइन खींचने की तैयारी करने लगा। इसी बीच नवादा विद्युत उपकेंद्र से शट्डाउन वापस ले लिया गया। इससे खंभे पर लाइन खींच रहे दीन दयाल करंट की चपेट में आ गए। करंट के झटके के साथ दीन दयाल खंभे से जमीन पर आकर गिर गए। मौके पर मौजूद संविदा लाइनमैन हिलाल उसे अन्य साथियों की मदद से जिला अस्पताल लेकर आया।
विज्ञापन

यहां डॉक्टर ने दीन दयाल को मृत घोषित कर दिया। हिलाल ने दीन दयाल के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिवार के लोग रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने नवादा विद्युत उपकेंद्र के शट्डाउन देने वाले एक कर्मचारी (एसएसओ) पर लापरवाही का आरोप लगाया है। स्वास्थ्य कर्मचारी ने दीन दयाल की मौत होने का मीमो सदर कोतवाली पुलिस को भेजकर शव मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी की है। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया, परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें