फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उसावां में तलाशी जा रही बस अड्डा के लिए जगह

विज्ञापन
उसावां में रोडवेज बस स्टैंड को चिन्हित जमीन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। उसावां में रोडवेज बस अड्डा व वर्कशाप के लिए विभाग जमीन की तलाश कर रहा है। इसके बन जाने से स्थानीय लोगाें को आने-जाने में काफी सहूलियत हो जाएगी। उसावां जिले का अंतिम कस्बा है। इसके बाद में शाहजहांपुर जनपद की सीमा शुरू हो जाती है। ऐसे में परिवहन निगम को यहां पर रोडवेज बस अड्डा और कार्यशाला खोलने की जरूरत महसूस हो रही है ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

बदायूं से म्याऊ, अलापुर, उसावां होते हुए शाहजहांपुर से लखनऊ जाने वाला सीधा रास्ता है। साथ ही शहर से म्याऊं, अलापुर होते हुए शाहजहांपुर को जाने वाले मार्ग पर उसावां बदायूं जिले का अंतिम कस्बा भी है, जबकि यहां पर रोडवेज अड्डा न होने की वजह से रोडवेज बसों को सड़क किनारे जहां पर भी जगह मिल जाए वहां पर खड़ा करना पड़ता है। इससे यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को बारिश के दिनों में होती है। उनको बारिश से बचने के लिए इधर-उधर पेड़ या दुकानों का सहारा लेना पड़ता है। इसको देखते हुए यहां पर रोडवेज बस अड्डा और कार्यशाला बनाने पर परिवहन निगम ने विचार किया, जिसके बाद क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने यातायात निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा के साथ उसावां में पिछले दिनों कई जगह देखीं थीं। हालांकि अभी कोई जगह तय नहीं है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि परिवहन निगम को रोडवेज बस अड्डा बनाने के लिए तीन एकड़ जगह की आवश्यकता है। इसके अलावा पांच एकड़ जमीन वर्कशाप के लिए चाहिए।

परिवहन निगम को को वैसे तो आठ एकड़ जमीन की जरूरत है, जिसमें तीन एकड़ जमीन रोडवेज बस अड्डे के लिए चाहिए, जो वहां उपलब्ध नहीं है। क्षेत्रीय विधायक से बात हुई है। उन्होंने जमीन मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। -अजय कुमार सिंह, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें