फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुकदमे की पैरवी कर लौट रहा व्यक्ति लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। हाईकोर्ट में चल रहे मुकदमे की पैरवी कर लौट रहा व्यक्ति शाहजहांपुर से लापता हो गया है। पत्नी ने हर संभावित जगह पर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर उन्होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बिनावर क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी लापता व्यक्ति की पत्नी विमला देवी ने बताया कि उसने अपनी पुत्री आरती की शादी थाना विशारतगंज जिला बरेली के गांव सिधौना निवासी अतेंद्र पुत्र रामवीर के साथ तीन वर्ष पूर्व की थी। दो वर्ष पूर्व दहेज को लेकर उसकी पुत्री आरती की हत्या हो गई। उसके पति कैलाश ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में सभी तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभियुक्तों की जमानत की तारीख लगी हुई थी। इसी मामले में उसके पति कैलाश आठ अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने की बात कहकर घर से गए थे। इलाहाबाद पहुंचकर मुकदमे का काम निपटाए और नौ अप्रैल को ट्रेन से घर आ रहे थे। शाहजहांपुर तक उनसे मोबाइल फोन पर बात हुई थी। उसके बाद पति का मोबाइल फोन बंद हो गया। वह आज तक घर नहीं लौटे। इसके बाद परिवार के लोगों ने नाते-रिश्तेदारियों समेत सभी संभावित जगहों पर उनकी तलाश की। उनका पता नहीं चल सका। विमला देवी ने पूरे घटना का हवाला देते हुए थाने पर तहरीर दी है। इसी आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें