फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की हालत बिगड़ने के बाद मौत

Fri, 09 Dec 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये निकालने के लिए सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की लाइन में एक ग्रामीण की अचानक सीने में दर्द होने से हालत बिगड़ गई। परिवार वालों ने इलाज के लिए चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां गुरुवार रात उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया है। पुलिस को भी खबर नहीं दी है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के पपगांव निवासी मशर्रत खान (48) पुत्र मेहरबान का पड़ोस के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बगरैन स्थित एसयूपीजी बैंक में खाता है। गुरुवार को मशर्रत रुपये निकालने बगरैन आए। यहां वह बैंक की लाइन में लगे थे। इसी दौरान अचानक सीने में दर्द होने से मशर्रत की हालत बिगड़ गई। वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। खबर मिलने पर उसके परिवार वाले पहुंच गए। पहले तो बिसौली के एक निजी डॉक्टर के पास लेकर गए। डॉक्टर ने हालत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टर ने चंदौसी ले जाने की सलाह दी। चंदौसी के एक निजी अस्पताल में गुरुवार रात मुशर्रत ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें