फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बदायूं में बनेगा नया इंडस्ट्रियल हब, युवाओं को मिलेगा रोजगार; गंगा एक्सप्रेसवे से मिलेगी विकास को रफ्तार

Sun, 22 Mar 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे 300 एकड़ में औद्योगिक गलियारा बनेगा। इसके साथ ही 100 एकड़ में अत्याधुनिक औद्योगिक पार्क बनाया जाएगा। जिले में नया इंडस्ट्रियल हब बनने से रोजगार, व्यापार और विकास को रफ्तार मिलेगी। 
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के दातागंज तहसील क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा और सैंजनी गांव के पास आधुनिक औद्योगिक पार्क के निर्माण की तैयारी ने जिले को औद्योगिक केंद्रों की कतार में खड़ा कर दिया है। इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने के साथ ही क्षेत्र में रोजगार, व्यापार और निवेश के नए अवसरों के द्वार खुलेंगे।

विज्ञापन


प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक विहारीपुर, डहपुर सहित कई गांवों की करीब 300 एकड़ भूमि पर औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा। यूपीडा के तहत बनने वाला यह कॉरिडोर सीधे गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ा होगा। जिससे परिवहन और लॉजिस्टिक्स की सुविधा उद्योगों के लिए बेहद आसान हो जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को गति देने के लिए शासन की एक उच्चस्तरीय टीम 25 मार्च को बदायूं पहुंचेगी और स्थानीय अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक कर कार्ययोजना को अंतिम रूप देगी।

इसी के साथ सैजनी गांव के पास 100 एकड़ भूमि में अत्याधुनिक औद्योगिक पार्क का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए शासन को प्रस्ताव भेजकर तहसील प्रशासन ने करीब 80 करोड़ रुपये  मांग की है। औद्योगिक पार्क का विकास सीडा (औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के माध्यम से कराया जाएगा, जिसमें निवेशकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

सिंगल विंडो सिस्टम से मिलेगी हर सुविधा
औद्योगिक पार्क में उद्यमियों को एक ही स्थान पर सभी जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाएगा। यहां उद्योग विभाग का कार्यालय, बैंकिंग सेवाएं, लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की सुविधाएं एक ही परिसर में मिलेंगी। इसके अलावा बेहतर सड़क नेटवर्क, निर्बाध बिजली आपूर्ति, पानी की व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम और सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी व सीसी कैमरों की व्यवस्था भी की जाएगी।

किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा
परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। प्रशासन की ओर से किसानों को सर्किल रेट से चार गुना तक मुआवजा देने की योजना बनाई गई है, जिससे किसानों को आर्थिक रूप से लाभ मिल सके और वे इस विकास कार्य में भागीदार बन सकें।
विज्ञापन

रोजगार और कारोबार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा इन दोनों
परियोजनाओं के शुरू होने से दातागंज क्षेत्र में बड़े, मध्यम और लघु उद्योगों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे हजारों स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है। साथ ही परिवहन, होटल, छोटे व्यापार और सेवा क्षेत्रों में भी तेजी आएगी।

एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा बनने जा रहा है। 300 एकड़ में यह काम होगा। इसके लिए 25 मार्च को एक टीम शासन से भी यहां आकर आवश्यक तैयारियों के बारे में जानेगी। इसी तरह सैजनी गांव के पास 100 एकड़ भूमि में औद्योगिक पार्क बनेगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके लिए 80 करोड़ रुपये की मांग की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें