फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बारिश में ढहा कच्चा मकान, घरेलू सामान मलबे में दबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। गांव बैरमई खुर्द में लगातार हो रही बारिश के कारण सोमवार को एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। मकान के मलबे में घर का सारा सामान दब गया, जिससे पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि मकान गिरने के समय घर खाली था।
विज्ञापन

बताया गया कि यह मकान विधवा पानवती का था। वह अपने पांच बच्चों के साथ दो दिन पहले हरियाणा के एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने गई थी। पानवती के भाई भगवान स्वरूप ने बताया कि उनकी बहन के पति का करीब आठ वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। मकान गिरने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। सूचना बिल्सी तहसील प्रशासन को दे दी गई है। परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। एसडीएम गौरव आर्य ने बताया कि बारिश में गिरे मकान की लेखपाल से जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें