कादरचौक में बाइक से उठतीं आग की लपटें। संवाद
- फोटो : udhampur news
कादरचौक। कादरचौक थाने के सामने सोमवार दोपहर चलती बाइक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें निकलते ही युवक ने बाइक रोक दी और बाल-बाल बच गए। थाने के सामने खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया है, लेकिन तब तक बाइक जल गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
थानाक्षेत्र के गांव रमजानपुर निवासी तार्रुफ सोमवार दोपहर पत्नी के साथ ककोड़ा गांव जा रहे थे। वह कादरचौक थाने के सामने से गुजर रहे थे तभी बाइक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें निकलते ही तार्रुफ ने बाइक रोक दी और आग पूरी बाइक में फैल गई। बाइक धूृृ-धू कर जलने लगी। इससे थाना चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। थाने के पास ही खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि समय रहते दंपती बाइक से उतर गए, वरना उनके साथ घटना हो सकती थी। दमकल विभाग के एलएफएम महावीर सिंह ने बताया कि गर्मियों में वाहन में पेट्रोल टंकी फुल न कराएं। धूप में बाइक खड़ी न करें। इससे घटनाओं से बचा जा सकता है।