फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला अस्पताल में धरना देकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते आप कार्यकर्ता।स्रोत-संगठन
विज्ञापन
बदायूं। महिला अस्पताल के एसएनसीयू में चार नवजात की मौत के बाद राजनीतिक दलों ने भी वेंटिलेटर की मांग तेज कर दी है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी की ओर से जिला महिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह ने कहा कि जिला महिला अस्पताल में वेंटिलेटर की कमी से हुई नवजात की मौत न केवल उनके परिवारों के लिए बड़ा आघात है, बल्कि यह स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को भी उजागर करता है। जिला महिला अस्पताल में ऐसी घटनाएं आम हो चुकीं हैं। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अस्पताल में वेंटिलेटर की व्यवस्था तत्काल करने, घटना की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पार्टी के पदाधिकारियों ने चेताया कि एक माह के अंदर वेंटिलेटर की व्यवस्था नहीं की गई तो पार्टी आंदोलन करेगी। इस मौके पर दिनेश सिंह राठौर, आरिफ, जरीना बेगम, तारिक मिर्जा, मिलन, अमन, पुष्पेंद्र सिंह, अशोक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें