फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुर्गी फार्म में लगी भीषण आग, 1800 चूजे जले

Sun, 08 Feb 2026 10:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कादरचौक के गांव सुर्खा में आग लगने बाद बीरान मुर्गी फार्म। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। गांव सुर्खा में दिव्यांग रामेश्वर के मुर्गी फार्म में आग लगने से 1800 विभिन्न प्रजातियों के चूजे जिंदा जलकर मर गए। चीख-पुकार पर गांव से आए तमाम ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 4.85 लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। मुर्गी फार्म के स्वामी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सुर्खा निवासी रामेश्वर ने बताया कि उसका गांव से कुछ दूर खेतों में मुर्गी फार्म है। इसमें विभिन्न प्रजाति के 2000 चूजे थे। पिछले माह ही उसने फार्म खोला था। सोचा था कि खेतीबाड़ी के अलावा इससे अलग आय होगी और घर-परिवार का खर्चा अच्छा चलेगा।
इसकी सुरक्षा को वह पास में ही झोपड़ी में सोता था। शनिवार की रात जब वह वहां सोया हुआ था कि लगभग आठ बजे अचानक आग देख वह घबरा गया और चीख-पुकार कर गांव के लोगों को बुलाया।
विज्ञापन

गांव से तमाम लोग आ गए। सभी ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। पास में ही सबमर्सिबल चला दिया गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की सूचना पुलिस के माध्यम से फायरब्रिगेड को दी गई। आग बुझ जाने की जानकारी होने पर रेवा गांव से ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें