उझानी। कांवड़ियों की सेवा और सत्कार में कहीं कोई कमी न रह जाए, इस मंशा के साथ लोगों ने बड़ी संख्या में भंडारों के शिविर आयोजित किए हुए हैं। कछला से बदायूं तक लगे इन शिविरों में सब्जी, पूड़ी, हलवा और छोले-चावल के साथ मिष्ठान परोसा जा रहा है।
रविवार को छतुइया फाटक पर देवनागरी इंटर कॉलेज की ओर से आयोजित भंडारे में सब्जी-पूड़ी और हलवा खिलाया गया। कॉलेज के प्रबंधक राममोहन शर्मा ने प्रात: नौ बजे ही भंडारा शुरू करा दिया। उनके शिविर में कांवड़ियों की भीड़ के साथ इलाके के लोग भी नजर आए। सेवादारों में संकेत मोहन शर्मा ने कांवड़ियों के सेवा-सत्कार की जिम्मेदारी संभाली।
सरौरा के पास कोल्ड स्टोरेज के सामने रोटरी क्लब के भंडारे का केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने शुभारंभ कराया। उन्होंने खुद भी कांवड़ियों की सेवा की। भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल के साथ क्लब के पदाधिकारियों में गौरव गर्ग, सिद्धार्थ जैन, अनुराग धींगड़ा, सुमित माहेश्वरी सागर छाबड़ा, अरुण अग्रवाल, विवेक वार्ष्णेय, अमित गोयल, अमित अग्रवाल ने कांवड़ियों की सेवा की।
इसके अलावा वितरोई मोड़, मंडी समिति के पास और जजपुरा मंदिर के पास भी भंडारों में कांवड़ियों को पकवानों से छका दिया गया। इसके अलावा रास्ते में कांवड़ियों को पेयजल सेवा भी की गई। संवाद
कांवड़ियों के स्वागत में किया भंडारा
बिनावर। राज्य कर्मचारी समिति की ओर से बरेली-मथुरा हाईवे पर घटपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने कांवड़ियों के लिए भंडारा कराया गया। जिलाध्यक्ष सावन सक्सेना ने पुष्प वर्षा करके कांवड़ियों का स्वागत किया और प्रसाद ग्रहण कराया। इस मौके पर अभिषेक सिंह,धनंजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, मुलायम सिंह, संतोष सैनी, दीपक, रामशरण आदि भी मौजूद रहे। संवाद
कांवड़ियों के लिए लगा सेवा शिविर
सैदपुर। नगर पंचायत की ओर से लगाए गए सेवा शिविर में कांवड़ भक्तों का स्वागत किया गया। चेयरमैन इशरत अली खान की ओर से श्रद्धालुओं को फल वितरित किए गए। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की गई और दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में मोहित शर्मा, शेखर शर्मा, तौसीफ अली खान, देवकी मौर्या, हमीदुर्रहमान, सदस्य सतीश मौर्या और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयोजक कृपाशंकर शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
अंबियापुर में हुआ भंडारा
बिल्सी। ग्राम अंबियापुर में रविवार को कछला-शाहबाद हाईवे पर गंगा घाट से कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों के लिए भंडारा हुआ। इस मौके पर दिनेश शाक्य, अजय शाक्य, नीरज शाक्य, मनोज शाक्य, प्रियांशु शाक्य, ब्रह्मानंद शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद
कुंवरगांव में भी सजे भंडारे
कुंवरगांव। थाना परिसर के सामने स्थित सुराज मार्केट में सेवानिवृत्त कानूनगो राजेश शर्मा व उनकी पत्नी सुनीता शर्मा ने कांवड़ियों के लिए भंडारा कराया। विद्युत उपकेंद्र के पास गगन वार्ष्णेय ने भी भंडारा कराया। इस मौके पर अरविंद शंखधार, अमन रस्तोगी, दीपू, रोहित, संजीव हलवाई, राकेश साहू आदि मौजूद रहे। संवाद
भंडारे में कांवड़ियों को सब्जी- पूडी और हलुवा बांटते देवनागरी कॉलेज के प्रबंधक। संवाद