फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रूट डायवर्जन से मक्का की लोडिंग में दिक्कत, रेलवे से निरस्त कराए मांगपत्र

विज्ञापन
दो अगस्त को अमर उजाला में छपी खबर।
विज्ञापन
उझानी। रुट डायवर्जन से हो रही दिक्कत के चलते मक्का व्यापारियों ने रेलवे से अपने मांगपत्र (इंडेंट) निरस्त करा लिए हैं। बता दें कि सावन में प्रत्येक शनिवार, रविवार और सोमवार को हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहती है। इस कारण फ्री टाइम नौ घंटे में मालगाड़ी (रैक) लोड नहीं हो पा रही। बता दें कि दंड स्वरूप बीते दिनों मक्का के थोक व्यापारियों के एक ग्रुप को तीन लाख तो दूसरे को दो लाख रुपये का जुर्माना भुगतना पड़ा था।
विज्ञापन

बदायूं जिले में रेलवे के दो रैक प्वाइंट हैं। उझानी रैक प्वाइंट बरेली-कासगंज के बीच ब्रॉडगेज लाइन के अस्तित्व में आने के बाद और वितरोई में नया रैक प्वाइंट पिछले माह ही खुला है। दोनों ही रैक प्वाइंट से लोडिंग और अनलोडिंग होती है। चूंकि, इन दिनों कांवड़ यात्रा चल रही है, इसलिए तीन दिन रूट डायवर्जन रहता है। ऐसे में रैक प्वाइंट तक मक्का लदे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां नहीं पहुंच पातीं।
ओवरसीज और आभा एग्रो से जुड़े मक्का के थोक व्यापारियों में अमित अग्रवाल और अमित मित्तल ने बताया कि उनकी दोनों फर्म ने लोडिंग के लिए रेलवे को 120 इंडेंट भेजे थे। मालगाड़ी अगर शनिवार और रविवार रात में आ जाती तो रूट डायवर्जन की वजह से वह मक्का लोड नहीं कर पाते।
विज्ञापन

दोनों फर्म ने अपने इंडेंट निरस्त करा लिए हैं। बता दें कि पिछले शनिवार को भी इन्हीं फर्म के इंडेंट पर मालगाड़ी आई थी, लेकिन वह नौ घंटे के फ्री टाइम के अलावा 36 घंटे बाद लोड हो पाई थी। इसके चलते व्यापारिक फर्म पर करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना पड़ गया था। थोक व्यापारियों ने बताया कि अब वह नए सिरे से मांगपत्र इस उम्मीद के साथ भेजेंगे, ताकि वह फ्री टाइम में ही रैक लोड करा सकें। बता दें कि वितरोई रैक प्वाइंट पर मक्का की लोडिंग में देरी होने पर व्यापारियों के दूसरे ग्रुप पर भी दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना पड़ चुका है।

तीन दिन मंडी बंद, कैसे हो मक्का की खरीद
कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सहूलियत के मद्देनजर कृषि उत्पादन मंडी समिति में शनिवार, रविवार और सोमवार को अनाज की खरीद नहीं होगी। इसका निर्णय गल्ला व्यापारियों ने कांवड़ यात्रा शुरू होने के दौरान सचिव रिंकू कुमार की मौजूदगी में बैठक कर लिया था। इसके बाद इन तीनों दिन किसान मंडी नहीं आ रहे। किसानों को भी भीड़ में अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हादसे की आशंका बनी रहती है। सचिव ने बताया कि वह खुद भी रेलवे के डीआरएम को इस आशय का पत्र भेज चुके हैं।

मक्का व्यापारियों के एक ग्रुप ने अपने इंडेंट निरस्त कराए हैं। इसके पीछे वजह कांवड़ यात्रा में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक बताई गई है। व्यापारियों के दूसरे ग्रुप के इंडेंट लगे हुए हैं। लोडिंग के लिए सोमवार दोपहर में मालगाड़ी आने की संभावना है। पिछले सप्ताह लोडिंग लेट होने की वजह से जुर्माना वसूला गया था। रविवार को खाद की रैक अनलोड हुई है।- केपी सिंह, वाणिज्य अधीक्षक रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें