केक काटकर 31वां वार्षिकोत्सव मनाते प्रजापति ब्रह्मकुमारी संस्था के लोग
- फोटो : mathura
बदायूं। प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने सद्भभावना भवन पटिया वाली गली स्थित सेवा केंद्र पर 31वां वार्षिकोत्सव केक काटकर धूमधाम से मनाया। सौम्या ने नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।
पश्चिम जोन की प्रभारी ब्रह्माकुमारी सरोज दीदी ने कहा कि वर्तमान समय में सहज राज योग के अभ्यास को बढ़ाने की आवश्यकता है, जिससे संपूर्ण विश्व में सुख, शांति की स्थापना हो सके। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जीवन में चिंतन का ठहराव जरूरी है।
दैनिक जीवन की व्यस्तता में मनुष्य को कम से कम 5 से 10 मिनट यह चिंतन अवश्य करना चाहिए कि हम स्व उन्नति के लिए क्या कर रहे हैं। कहा कि यह चिंतन व्यक्ति को संसार के अन्य प्राणियों से श्रेष्ठ बनाता है। इस मौके पर पम्मी, धर्मवीर, बीके हिमांशु, बीके मुन्नालाल झा, दीनदयाल, माध्यमिक शिक्षक के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल शाक्य, बीके ऊषा दीदी आदि मौजूद रहे। संवाद