फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिकअप की टक्कर से ट्राॅली पर बैठे मजदूर की मौत

Sun, 10 May 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बिनावर थाना क्षेत्र में बोलेरो पिकअप से टक्कर के बाद घटना स्थल पर जमा भीड़। संवाद
विज्ञापन
बिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र के इकराम नगर गौटिया के पास हाईवे पर शनिवार को तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्राॅली पर बैठे दो मजदूरों में से एक की गिर मौत हो गई। दूसरा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक चांद खां निवासी सिरोही ने बताया कि वह गांव बिलहत स्थित भट्ठे से ईंट भरकर बदायूं ले जा रहे थे। मलगांव फाटक पार करने के बाद इकरामपुर गोटिया के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने ट्राॅली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राॅली पर बैठे मजदूर राजवीर (26) पुत्र विष्णु दयाल निवासी सिरोही, थाना भमोरा, बरेली सड़क पर गिरकर मौके पर ही दम तोड़ बैठे। इसी ट्रॉली पर बैठे सानू पुत्र कडडे खां बाल-बाल बच गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पीआरबी 112 और थाना बिनावर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए बदायूं भेज दिया है। टक्कर मारने वाली बोलेरो पिकअप और उसके चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मृतक राजवीर तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपने भाइयों के साथ ही रहता था। राजवीर की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार्रवाई में जुटी है।

बिनावर थाना क्षेत्र में बोलेरो पिकअप से टक्कर के बाद घटना स्थल पर जमा भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें