फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगाघाट पर करंट लगने से आगरा के कांवड़िये की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी/ कछला। गंगाघाट पर लगे बिजली के खंभे में करंट उतर आने से आगरा के कांवड़िया कैलाश शर्मा की मौत हो गई। शरीर में गर्मी बताकर साथी कांवड़िये शव लेकर सोरों अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराए बिना साथी घर चले गए।
विज्ञापन

हादसा शनिवार रात करीब आठ बजे कासगंज जिले के छोर वाले गंगाघाट पर हुआ। आगरा जिले में शाहगंज थाना क्षेत्र के गांव पंचकुआ निवासी तीन कांवड़िये गंगा स्नान के लिए शाम सात बजे पहुंचे। तीनों खंभे के पास ही बैठ गए। इसी दौरान एकाएक खंभे में करंट उतर आया। कैलाश शर्मा (37) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा करंट की चपेट में आ गए। वह बेहोश होकर खंभे के पास गिर पड़े।
दुकानदारों समेत साथी कांवड़ियों ने उनके शरीर की मालिश की, लेकिन होश नहीं आया। मौके पर ही कैलाश की मौत हो गई। यह देख आसपास के लोगों का जमघट लग गया। साथी कांवड़िये आनन-फानन में कैलाश को लेकर कासगंज के सोरों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

करंट से कांवड़िये की मौत के साथ ही साथी कांवड़ियों के साथ कैलाश के घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। तब साथी कांवड़ियों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें