फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दुकान से लौट रहे सराफ से तमंचे के बल पर लूट

विज्ञापन
सराफा व्यापारी से लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई। संवाद - फोटो : खैराबाद-मछरेहटा चौराहा के पास पलटा पड़ा ट्रक।
विज्ञापन
सिलहरी। दुकान से घर लौट रहे सराफा व्यापारी कौशल कुमार की बाइक को बदमाशाें ने रोक लिया। आरोप है कि तमंचे के बल पर बदमाशों ने उसके पास रखा बैग लूट लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बैग में 25 हजार रुपये व 10 से 15 ग्राम सोना बताया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुनार वाली गली के रहने वाले व्यापारी ने बताया कि उसकी दुकान मूसाझाग थाना क्षेत्र के कस्बा गुलडिया में है। वह रोज की तरह ही शुक्रवार की शाम को दुकान को बंद करके बाइक से घर लौट रहा था। थाना क्षेत्र के बगिया के पास बदमाशों ने बाइक के आगे बाइक लगाकर रोक लिया ओर तमंचा दिखाकर उसका बैग ले लिया। बैग में 25 हजार रुपये व 10 से 15 ग्राम सोना था।
पुलिस को सूचना दी तो मौके पर आ गई और जांच पड़ताल की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ उझानी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच पुलिस कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें