फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दहेमूं के जंगल में लगी भीषण आग

विज्ञापन
दहेमू गांव के जंगल में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
कछला। मथुर-बरेली हाईवे से सटे दहेमूं गांव के जंगल में बुधवार शाम भीषण आग गई। देखते ही देखते आग ने करीब आधा किलोमीटर का इलाका चपेट में ले लिया। इससे धुएं के गुबार उठने लगे। लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन रात नौ बजे तक कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि जहां आग लगी है वह दहेमूं ग्राम पंचायत के तहत वन विभाग का क्षेत्र है। आग कैसे लगी। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। रात नौ बजे तक सूचना देने के बावजूद वन विभाग, दमकल विभाग और पुलिस नहीं पहुंच सकी। इससे आग हाईवे किनारे तक पहुंच गई। आग की लपटों और धुएं से बचकर लोग निकल रहे हैं। आग से जंगली जानवर और पड़ोस के खेतों की फसलें प्रभावित होने की आशंका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें