फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, पांच लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। शनिवार रात करीब 12 बजे बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित गांव कठौली के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में कार में सवार पांच युवक घायल हो गए। उनको उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार कादरचौक क्षेत्र के एक गांव से नामकरण संस्कार की दावत खाकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मोहल्ला संख्या पांच निवासी कावेंद्र मौर्य पुत्र डॉ. बीपी मौर्य परिवार के ही गणेश मौर्य, गौतम मौर्य, राहुल मौर्य और राहुल शाक्य के साथ शनिवार रात कादरचौक के एक गांव में स्कॉर्पियो कार से नामकरण संस्कार में गए थे। रात करीब 11 बजे वह बिल्सी लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित गांव कठौली के पास पहुंची, तभी सामने गन्ना से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। उससे बचने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर खाई पार करते हुए एक खाली पड़े खेत में पलट गई।
हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही कार में सवार चालक समेत सभी पांचों लोग घायल हो गए। सूचना पर आनन-फानन में परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें