फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक हजार का हेलमेट...जान है अनमोल, बिना लगाए घर से न निकलें

विज्ञापन
हेलमेट पहने बाइक सवार को फूल देते यातायात कर्मी व समाजसेवी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। एक हजार रुपये का हेलमेट और जान है अनमोल कहकर बाइक सवार लोगों को जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई कि जब भी घर से निकलें, हेलमेट पहनकर ही निकलें।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर 187 चालान काटे। इनमें 176 चालान हेलमेट नहीं लगाने पर किए गए। इन लोगों पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है, इतने में तो एक अच्छा हेलमेट वह खरीद ही सकते थे।
यातायात माह के तहत यातायात पुलिस स्कूल-कॉलेजों में जाकर सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक कर रही है। बुधवार को शहर में यातायात पुलिस के साथ युवा मंच संगठन के जिलाध्यक्ष धुव्रदेव गुप्ता ने भी अपने साथियों के साथ बाइक सवार लोगों को जागरूक किया, जो लोग हेलमेट पहने मिले उनको फूल देकर सम्मानित किया गया। बिना हेलमेट वाले लोगों को हेलमेट भी बांटे।
विज्ञापन


व्यापक चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी दुपहिया वाहन चालक लापरवाही बरत रहे हैं। वह हेलमेट न लगाने में अपनी शान समझते हैं। बुधवार को पुलिस ने अभियान चलाया और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 187 चालान काटे। इनमें 176 चालान हेलमेट नहीं लगाने पर किए गए। इन लोगों पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है, इतने में तो एक अच्छा हेलमेट वह खरीद ही सकते थे।

कुछ लोग पुलिस को चकमा देकर भागने में भी कामयाब रहे, लेकिन वह भूल रहे हैं वह ऐसा करके अपनी ही जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। हेलमेट न पहनने के कारण जिले में अब तक चार महीने में 153 लोगों की जान जा चुकी है। पांच सालों के आंकड़ों पर गौर करें तो दो हजार से अधिक लोगों ने जान गंवाई है, जिन्होंने हेलमेट नहीं लगा रखा था। दुर्घटनाओं का यह सिलसिला अभी भी जारी है। इन घटनाओं से लोग सबक नहीं ले रहे हैं।

यातायात प्रभारी व सीओ यातायात अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लगातार अब लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलेगा। समाजसेवी आगे आकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। यह अच्छी बात है। मैं उनकी सराहना करता हूं। इस मौके पर युवा मंच संगठन के पदाधिकारी अर्जुन दिवाकर, मोहित, गौतम, भोमेश कुमार, नितिन दिवाकर, लकी दिवाकर, लखन आदि मौजूद रहे।

हेलमेट पहने बाइक सवार को फूल देते यातायात कर्मी व समाजसेवी। संवाद

हेलमेट पहने बाइक सवार को फूल देते यातायात कर्मी व समाजसेवी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें