कादरचौक रोड पर ट्रॉला चालक और कांवड़ियों में होती नोकझोंक। संवाद
- फोटो : संवाद
उझानी। कछला घाट से बुर्रा फरीदपुर शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाते समय सोमवार सुबह कांवड़ियों की टोली के सामने ट्रॉला और पीछे से ट्रक आ गया। इससे चालक और कांवड़ियों के बीच नोकझोंक हो गई।
कादरचौक क्षेत्र के कांवड़ियों की टोली की ट्रैक्टर- ट्रॉली पर डीजे लगा था। अढ़ौली फाटक पार करने के बाद कांवड़ियों की टोली नरऊ मोड़ के पास पहुंची। उसी दौरान सामने से ट्रॉला आ गया। कांवड़िये अपनी ट्रैक्टर- ट्रॉली को आगे निकाल पाते, उससे पहले ही पीछे से ट्रक आ गया। दोनों की बीच होकर कांवड़ियों को आगे जाने का रास्ता नहीं मिल पाया। इससे ट्रॉला चालक और कांवड़ियों के बीच नोकझोंक हो गई। चश्मदीदों ने बताया कि ट्रॉला चालक की गलती की वजह से कांवड़ियों को परेशानी हुई। बाद में हेल्पर के माफी मांगे जाने के बाद ही कांवड़ियों का गुस्सा शांत पड़ा। संवाद