फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सफाई करते समय फाटक गिरा, मजदूर की दबकर मौत

विज्ञापन
इसी फटक के गिरने से हुई मजदूर की मौत। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। निर्माणाधीन मकान की सफाई कर रहे मजदूर के ऊपर फाटक गिर गया। उससे दबकर मजदूर मौत हो गई। मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे मजदूर के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला साहूकारा में डाकखाने के सामने अंकित अग्रवाल का मकान बन रहा है। आधे से ज्यादा मकान बन चुका है। पिछले एक साल से काम बंद था। बरेली निवासी ठेकेदार नन्हें पिछले चार दिन से निर्माणाधीन मकान में ही रह रहा था। बताते हैं कि नन्हें ने बुधवार को मकान की सफाई कराने के लिए मजदूरों को बुलाया।
सफाई करते समय निर्माणाधीन मकान का फाटक अचानक गिर गया। गांव दबतरा निवासी मजदूर दिनेश यादव 32 पुत्र त्रिवेणी सिंह उसके नीचे दब गया। दूसरे मजदूर पप्पू ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन फाटक भारी था। उसके शोर मचाने पर कुछ राहगीर भी आ गए। सबने मिलकर फाटक को हटाया। गंभीर अवस्था में दिनेश को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा काटा। परिजन मकान मालिक पर आरोप लगाकर मौत का जिम्मेदार मान रहे हैं। हंगामें की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंचे गई। जैसे तैसे स्थिति को संभाला। मृतक की पत्नी अनीता और पिता त्रिवेणी सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक मजदूर के एक बेटा और एक बेटी है।
मकान स्वामी अंकित अग्रवाल ने बताया कि मकान में काम बंद था। ठेकेदार पांच दिन से इसी मकान में रह रहा था। ये मजदूर कब आए और सफाई का काम कब शुरु हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

इसी फटक के गिरने से हुई मजदूर की मौत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें