फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निवेश के नाम पर 21 लाख की धोखाधड़ी, बरेली के गुलाटी समेत कई लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित आंशु शर्मा ने ‘केएम एसोसिएट’ और ‘कैनविज कंपनी’ के संचालकों पर 21.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि दिसंबर 2024 में बरेली निवासी गुरुदेव पाठक ने उन्हें पांच प्रतिशत मासिक मुनाफे का लालच देकर कंपनी में निवेश के लिए प्रेरित किया था। इसके बाद बरेली में कंपनी के चेयरमैन कन्हैयालाल गुलाटी और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। आरोपियों ने बदायूं के एक मॉल में भी मीटिंग कर कई लोगों से निवेश कराया।
आरोप है कि वादे के मुताबिक न तो मुनाफा दिया गया और न ही मूल रकम वापस की गई। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उनके कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कन्हैया गुलाटी, प्रमोद सिंह परिहार, गुरुदेव पाठक और गोपाल गुलाटी समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें