फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर के बाहर से चार साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर/बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हालत बिगड़ने पर बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि उनकी बच्ची सोमवार दोपहर को घर के बाहर खेल रही थी। तभी मोहल्ले का 39 वर्षीय युवक बच्ची को अगवा कर अपने घर ले गया। आरोप है कि यहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को घर के बाहर ही छोड़कर फरार हो गया। उसके रोने की आवाज सुनकर बाहर आए तो बच्ची ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद वे लोग बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने बालिका को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

-
घर में अकेला रहता है आरोपी, शराब के नशे में की हैवानियत

पुलिस ने बताया कि आरोपी मजदूर है और घर में अकेला रहता है। शराब के नशे में उसने बच्ची का अपहरण और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें