फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चेकिंग के दौरान नेता से मांगे रुपये, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। चेकिंग के दौरान एक नेता को यातायात पुलिस ने रोक लिया। भारी भरकम चालान करने की चेतावनी देकर रुपये मांगे। इतना ही नहीं अभद्रता भी की। मंगलवार की देर रात एसएसपी ने हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

तीन दिन पहले शहर के एक चौराहे पर यातायात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक नेता बाइक से वहां से गुजरे। हेड कांस्टेबल देश दीपक ने उन्हें रोक लिया। बताया जाता है कि हेड कांस्टेबल ने नेता को भारी भरकम चालान काटने के नाम पर धमकाना शुरू कर दिया। साथ ही चालान न काटने की दशा में कुछ रुपये की मांग शुरू कर दी।
नेता ने इस मामले की जानकारी पुलिस के एक अधिकारी को फोन करके दी। इसके बाद हेड कांस्टेबल को नेता के बारे में पता चला। नेता इस घटना के बाद अपने कार्यालय पर पहुंच गए। हेड कांस्टेबल भी दौड़ा-दौड़ा उनके पास पहुंचा और माफी मांगी। उस समय तो मामला शांत हो गया लेकिन बताया जाता है कि मंगलवार को एक बार फिर हेड कांस्टेबल की शिकायत की गई। इसके बाद एसएसपी ने देर शाम हेड कांस्टेबल देश दीपक को लाइन हाजिर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें