फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिना मान्यता चल रहे स्कूल पर लगेगा एक लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। समरेर गांव में अवैध रूप से चल रहे इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने तत्काल बंद करने का दूसरा नोटिस दिया है। निर्देश का अनुपालन न करने पर एक लाख रुपये का एकमुश्त जुर्माना और 10 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि एक माह पूर्व भी बीईओ ने इस स्कूल को बंद करने का नोटिस दिया था।
विज्ञापन

समरेर में कमां रोड पर जीनियस किड्स इंग्लिश मीडियम स्कूल बिना परमिशन चल रहा है। शिकायत पर एक माह पहले बीईओ भूपेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया था। तब संचालक स्कूल चलाने से संबंधित कोई पेपर नहीं दिखा पाए थे। इस पर बीईओ ने स्कूल बंद करने का नोटिस दिया था, लेकिन प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया।
सोमवार को बीईओ ने पुन: जांच की तो स्कूल पहले की तरह ही चलता मिला। परमिशन के अलावा अन्य कोई मानक भी पूरे नहीं मिले। यूनिफॉर्म, किताबें और स्कूल आने-जाने के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक शोषण भी किया जा रहा था। सारी कमियों को देखते हुए बीईओ ने स्कूल को तत्काल बंद करने का नोटिस दिया। छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त अथवा सरकारी स्कूल में दाखिला दिलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल संचालक को दूसरा नोटिस दिया गया है, जवाब न मिलने पर वैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें