फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कोर्ट में झूठी गवाही देने पर दोषी पर पांच सौ रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गैर इरादतन हत्या के केस में कोर्ट में झूठी गवाही देने के मामले में अभियुक्त देवेंद्र को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए पांच सौ रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की धनराशि जमा न करने पर दोषी पांच दिन के साधारण कारावास का भागी होगा।
विज्ञापन

अभियुक्त की जेल में बिताई अवधि की सजा उसकी सजा की अवधि में समायोजित की जाएगी। अपर सत्र न्यायाधीश कु. रिंकू की कोर्ट ने 2016 में दर्ज हुए गैर इरादतन हत्या के मामले में अभियुक्त देवेंद्र निवासी ग्राम सकरी कासिमपुर, थाना कादरचौक को कोर्ट में झूठी गवाही देने के मामले में दोषी करार दिया था। अभियुक्त ने अपने बचाव में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें