फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जरीफनगर में सड़क किनारे पड़ा मिला भ्रूण

विज्ञापन
नवजात बच्चे का भ्रूण देखने उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दानपुर में सड़क किनारे एक खेत में भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लाेगों की भीड़ शुक्रवार की सुबह जमा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन


गांव के लोग सुबह के समय खेत की ओर जा रहे थे, तभी बच्चे के भ्रूण को एक खेत में पड़ा देखकर रुक गए। किसी ने भ्रूण को कोहरे के बीच खेत में फेंका था। जानकारी होने के बाद गांव के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

क्षेत्र में संचालित हैं कई फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर
लोगों का कहना है कि लिंग परीक्षण कराना अपराध है। पकड़े जाने पर सजा का प्रावधान भी है, बावजूद इसके क्षेत्र में यह धंधा स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते फलफूल रहा है। क्षेत्र के कस्बों में बेरोकटोक लिंग परीक्षण से लेकर भ्रूण हत्या करने के नाम पर महीने में लाखों रुपये सेंटर संचालक कमा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। यहां तो आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं।
विज्ञापन



भ्रूण जरीफनगर क्षेत्र में मिलने की सूचना मिली है। सीएचसी प्रभारी को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं पुलिस इस मामले की पूरी तरह से जांच कर रही है। -रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें