कादरचौक। उझानी से आने वाली मुख्य लाइन में फाॅल्ट आने के बाद शनिवार शाम सात बजे से सब स्टेशन ठप हो गया है। इससे जुड़े क्षेत्र के 77 गांवों के करीब एक लाख लोग प्रभावित हुए। पूरी रात लोगों ने अंधेरे में गुजारी है। रविवार को भी हालात जस के तस बने हुए हैं। बिजली से संचालित तमाम कार्य नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के उद्योग-धंधे और कृषि कार्य चौपट हो गए हैं।
शनिवार की शाम उझानी से सब स्टेशन को आ रही मुख्य लाइन में फाॅल्ट हो जाने के कारण बिजली उपकेंद्र ही ठप हो गया है। इससे 77 गांवों को बिजली मिलती है। बिजली ठप हो जाने से इन गांवों के करीब एक लाख लोग प्रभावित हो गए हैं। पेयजल की भी समस्या पैदा हो गई है। इतनी बड़ी समस्या होने के बाद भी एसडीओ किसी का फोन नहीं उठा रहे हैं।
.............................
मेगर मशीन से चेक ही लाइन, नहीं मिला फाल्ट
कादरचौक विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी फाल्ट नहीं पकड़ सके हैं। दरअसल, उझानी से यहां सब स्टेशन तक आने वाली मुख्य लाइन काफी घुमावदार और लंबी है। रास्ते में कई जगह पेड़ों की टहनियों के बीच से आ रही है। इससे इस लाइन का फाॅल्ट आसानी से पकड़ में नहीं आता है। विद्युत उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन सप्ताह में एक या दो बार ठप हो जाती है। इस बार भी आए फाल्ट से इन्वर्टर बंद पड़े हैं। ऑनलाइन काम काम भी बंद है।