फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल के आदर्शों पर चलकर डबल इंजन सरकार राष्ट्र व जनहित को समर्पित : डिप्टी सीएम

Sun, 28 Dec 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बदायूं विधानसभा क्षेत्र के एक लॉन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला भी हुई। इसके मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय राजनीति को सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित की दिशा प्रदान की। उन्होंने देश को यह सिखाया कि सत्ता का उद्देश्य केवल शासन करना नहीं, बल्कि जनता का विश्वास अर्जित करना होता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार अटल जी के विचारों को धरातल पर उतार रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री की ओर से लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन इसी विचारधारा का सशक्त प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की प्रेरणा देगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र की मजबूती से सीधे जुड़ा हुआ है। हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और कोई भी अपात्र नाम सूची में न रहे, यह प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की राजनीतिक और नैतिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे मजबूत स्तंभ रहे हैं, जिनकी विचारधारा आज भी देश को दिशा दे रही है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि अटल स्मृति सम्मेलन ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर एमएलसी वागीश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, अशोक भारतीय, शरदेन्दु पाठक, हरप्रसाद सिंह पटेल, दीपमाला गोयल, शैलेंद्र मोहन शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें