पोस्टमार्टम में बैठे मृतक ओमकार के परिजन।संवाद
बदायूं। खेत में किसान को करंट लग गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
सिविल लाइन थानाक्षेत्र के गांव सैजनी निवासी ओमकार सिंह (50) पुत्र सुखपाल सिंह खेती करके परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। बृहस्पतिवार शाम को वह धान की सिंचाई कर रहे थे। अचानक ट्यूबवेल बंद हो गया तो वह बिजली के तार देखने लगे। इसी दौरान उन्हें बिजली का करंट लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। किसान की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
अंबियापुर में करंट लगने से महिला की कई जान
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर में बृहस्पतिवार की रात बिजली के बोर्ड में पंखे के तार लगाते समय एक महिला की करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने महिला का बगैर पीएम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी है।
गांव अंबियापुर की शीला देवी (46) पत्नी नारायन दास बीती रात अधिक गर्मी होने के कारण पंखा के तार लगा रही थी। तभी उन्हें करंट उन्हें लग गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने मृतक के पंजाब में रहने वाले पति नारायन दास और बेटों को सूचना दी। उसके बाद शीला का बगैर पोस्टमॉर्टम कराए कछला घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। संवाद
पोस्टमार्टम में बैठे मृतक ओमकार के परिजन।संवाद