बिल्सी। दहेज हत्या के आरोपी पति समेत तीन लोगों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर क्राइम वीके मौर्य ने बताया कि गांव महलोली में सोनम पत्नी भूदेव की तीन जून को संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो गई थी। जिसके बाद धीमरपुरा थाना वजीरगंज निवासी मृतका की मां मीना देवी ने सोनम के पति भूदेव समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज की खातिर पुत्री की गला दबाकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सोमवार को मुजरिया तिराहे के पास बने यात्री शेड से आरोपी पति भूदेव, रचना और मुकेश को हिरासत में ले लिया गया। जिसके बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद