बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी तिलक सिंह पुत्र कन्हई लाल की मोपेड को इस्लामनगर थाना क्षेत्र के पिनौनी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सब जिला मुख्यालय भेजा है और ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कराया है।
बेटा गोविन्द ने बताया कि उनके पिता तिलक सिंह अपनी बहन के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव अंबियापुर दावत खाकर मोपेड से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह पिनौनी गांव के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन व पुलिस घायल तिलक सिंह को मेडिकल कॉलेज इलाज को ला रहे थे कि उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।