फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छुट्टा पशु को दौड़ाते समय कुएं में गिरा किसान, मौत

विज्ञापन
बब्लू नाथ का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कछला। कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव हरपालपुर में फसल को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा पशु को दौड़ाते वक्त पानी भरे कुएं में गिरकर किसान की मौत हो गई। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन तलाशते हुए खेत पर पहुंचे। पालतू कुत्ते को कुएं के पास बैठा देख परिजनों ने कुएं में झांका तो शव उसमें पड़ा दिखा।
विज्ञापन

गांव हरपालपुर निवासी बबलू नाथ (35) पुत्र साबनाथ शनिवार सुबह पालतू कुत्ते के साथ खेत पर टहलने निकले थे। खेत में उन्होंने छुट्टा पशुओं को फसल को नुकसान पहुंचाते दिखा। इस पर बबलू ने उन्हें दौड़ाना शुरू कर दिया। इसी बीच झाड़ियों में छिपे पानी भरे कुएं में वह गिर गए। कुत्ता कुएं के पास ही बैठ गया। दो घंटे तक जब बबलू घर नहीं पहुंचा तो परिजन तलाशते हुए खेत पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कुत्ते को बैठा देख कुएं में झांका तो बबलू का शव उतराता दिखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें