फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव रतेनगला में भूसे की बुर्जी से दबकर किसान की मौत

विज्ञापन
भास्कर यादव का फाइल फोटो।
विज्ञापन
उसावां। थाना क्षेत्र के गांव रतेनगला में बुधवार दोपहर भूसे की बुर्जी गिरने से दबकर किसान की दम घुटने से मौत हो गई। तीन घंटे बाद किसान का शव भूसे के बीच से निकाला जा सका। पुलिस ने किसान का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गांव रतेनगला निवासी भास्कर यादव (42) पुत्र छोटेलाल ने घर से थोड़ी दूरी पर भूसे की बुर्जी बना रखी थी। बुधवार दोपहर एक बजे वह पशुओं को भूसा निकलने के लिए बुर्जी के अंदर घुसे थे। वह बुर्जी के अंदर से भूसा निकाल रहे थे। इसी बीच भूसा समेत बुर्जी किसान के ऊपर गिर गई। इसके वह बुर्जी के नीचे दब गए।
काफी देर तक किसान घर नहीं पहुंचे तो शाम करीब चार बजे परिजन उन्हें देखने बुर्जी के पास पहुंचे। जहां बुर्जी गिरी देखकर परिजनों को किसान के दबे होने का शक हुआ। परिजनों ने भूसा हटाया। जहां किसान नीचे दबे मिले। परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने भास्कर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें