फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आत्महत्या करने को रेलवे ट्रैक पर पहुंचा परिवार, पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भूख प्यास से परेशान होकर परिवार ने मासूम बच्चे के साथ आत्महत्या करने का मन बना लिया। बृहस्पतिवार को वह पत्नी व बच्चे के साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया और ट्रेन आने का इंतजार करने लगा। किसी ने थाना सिविल लाइन पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार को आत्महत्या करने रोक लिया। परिवार को सकुशल घर पहुंचाया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे थाना सिविल लाइन को सूचना मिली कि एक पुरुष और एक महिला अपने एक वर्ष के बच्चे के साथ लोधी छात्रावास के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने के लिए बैठे हैं। इस सूचना पर महिला उपनिरीक्षक इशा तोमर, आरक्षी विनोद कुमार, नागेंद्र सिंह व आरती तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने देखा कि वह पति-पत्नी रो रहे थे। उनको समझा-बुझाकर थाने लाया गया, आत्महत्या करने का कारण पूछा, तो बताया कि मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पिछले कुछ दिनों से रोजगार न मिलने के कारण भूखे रहने की स्थिति आ गई है। घर में आपस में विवाद की स्थिति रहती है। इस कारण वह और पत्नी दुखी होकर अपने बच्चे सहित ट्रेन से कटकर जीवन समाप्त करने की सोची है। पुलिस कर्मियों ने परिवार को बचा लिया। समझा-बुझाकर परिवार को सकुशल उनके घर पहुंचाया गया। परिवार के खाने पीने का भी पुलिस ने बंदोबस्त कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें