फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नशे में धुत सिपाही ने थाने में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। थाना बिनावर में बुधवार देर रात शराब के नशे में धुत एक सिपाही ने थाने के अंदर जमकर हंगामा किया। सिपाही ने न केवल थाने आए फरियादियों के साथ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि दरोगा से गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। दरोगा सतपाल सिंह ने इस संबंध में एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर आरोपी सिपाही के खिलाफ कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दरोगा सतपाल सिंह के अनुसार, बुधवार रात लगभग 11 बजे वह थाने के कार्यालय में ड्यूटी पर बैठे हुए थे। उसी दौरान कस्बा बिनावर के दो पक्ष अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे। इसी बीच सिपाही त्रिवेश गंगवार शराब के नशे में धुत होकर थाने के कार्यालय में घुस आया और फरियादियों को हवालात में बंद करने का प्रयास करने लगा।
दरोगा द्वारा समझाने पर आरोपी सिपाही आग-बबूला हो गया और दरोगा से अश्लील व आपत्तिजनक गालियां देने लगा। इतना ही नहीं, सिपाही ने मारपीट की धमकी देते हुए कहा कि मेरा ट्रांसफर हो गया है, तब भी मुझे कोई ताकत सहसवान नहीं भेज सकी, तू क्या मुझे कानून सिखाएगा। घटना से थाने में तैनात रात्रि ड्यूटी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना के बाद पीड़ित दरोगा ने जिला अस्पताल पहुंचकर अपना मेडिकल परीक्षण कराया और पूरे मामले की लिखित शिकायत थाना प्रभारी बिनावर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुए आरोपी सिपाही के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसएसपी का कहना है कि पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें