फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बंद फाटक के पास से ट्रैक पार करने की कोशिश में डबल डेकर बस फंसी

विज्ञापन
शेखूपुर रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बरेली-कासगंज रेलमार्ग पर स्थित शेखूपुर क्रॉसिंग बुधवार को सुबह से ही मरम्मत कार्य के चलते बंद थी, बावजूद इसके चालक ने यात्रियों से भरी डबल डेकर बस साइड से निकालने की कोशिश की। ट्रैक पार करते समय बस फंस गई। यात्रियों ने बस से उतरकर अपनी जान बचाई। बाद में आरपीएफ की टीम ने क्रेन की मदद से निकलवाकर बस अपने कब्जे में ले ली। आरोपी चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बरेली-कासगंज रेलमार्ग पर स्थित शेखूपुर रेलवे क्रॉसिंंग मरम्मत कार्य के चलते बंद की गई थी। बावजूद इसके बदायूं शहर से जयपुर जा रही डेबल डेकर बस शेखूपुर के बंद फाटक के पास साइट से ट्रैक को पार करते समय फंस गई। इससे यात्रियों में खलबली मच गई। यात्री बस से उतरकर भागने लगे। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
लोगों ने धक्का लगाकर बस को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। क्रेन की मदद से बस को निकलवाया गया। इसके बाद बस को कब्जे में ले लिया गया। आरपीएफ की तरफ से बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने बताया कि बस चालक पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन



ट्रैक को पार करने की जद्दोजहद में लगा जाम
रेलवे फाटक बंद होने से चार पहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हुई, तो दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर ट्रैक को क्रॉसिंग के साइड से पार करते नजर आए। इस दौरान रेलवे फाटक के दोनों ओर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि भारी एक साइड से रुके रहे। शाम छह बजे के बाद ही फाटक खुलने के बाद वाहन आगे रवाना किए गए।

शेखूपुर रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें