फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रामगंगा की नहर में डूबकर दिव्यांग की मौत

विज्ञापन
हंसने पाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
दातागंज। हजरतपुर क्षेत्र में रविवार रात दस बजे शौच को गए दिव्यांग की रामगंगा की नहर में डूबने से मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने दिव्यांग का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। दिव्यांग की मौत से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन


हजरतपुर थानाक्षेत्र निवासी हंसने सिंह (50) अविवाहित व दिव्यांग थे। वह अपने भतीजे रवि के साथ रहते थे। रवि ने बताया कि रविवार रात करीब दस बजे उनके चाचा गांव के किनारे रामगंगा की नहर के पास शौच करने गए थे। वह एक पैर से दिव्यांग थे। इससे वह लाठी के सहारे चलते थे। जब वह देर रात घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

तलाशते हुए वह नहर के पास पहुंचे, जहां चाचा की लाठी पड़ी थी। इससे उन्हें चाचा के नहर में डूबने की आशंका हुई। उन्होंने गांव में घटना की सूचना दी। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तैराक ग्रामीण नहर में घुसे और हंसने सिंह की तलाश की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद हंसने सिंह का शव नहर से मिल गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर दिव्यांग के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब बीस साल पहले गांव किनारे से रामगंगा बहती थी, लेकिन कटान हो गया। इससे रामगंगा के पानी ने नहर का रूप ले लिया है। हाल में हुई बारिश का पानी नहर में लबालब भरा है। हजरतपुर थाना एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि दिव्यांग के भतीजे ने नहर में डूबने से दिव्यांग की मौत बताई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें