फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक की डेंगू, दूसरे की  चिकनगुनिया से मौत

Thu, 20 Oct 2016 12:12 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कादरचौक और अलापुर में गई दो लोग की जान
 जिले में डेंगू और चिकनगुनिया से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एक व्यक्ति की चिकनगुनिया और एक की डेंगू से मौत हो गई। अब तक जिले में बुखार से 80 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 
जिले में अगस्त के पहले सप्ताह में बुखार का प्रकोप शुरू हुआ था। अब तक सबसे ज्यादा मौतें जगत और कादरचौक ब्लाक में हुई हैं। यहां स्थिति अब भी बेकाबू है। कादरचौक थाने के गांव सकरी कासमपुर निवासी रमेश (20) पुत्र राजाराम को कई दिन से बुखार आ रहा था। उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया थ। यहां डॉक्टर ने चिकनगुनिया होने की पुष्टि की। बुधवार को रमेश की मौत हो गई। दूसरी मौत अलापुर के व्यक्ति की हुई है। कस्बा अलापुर के वार्ड नंबर 11 के अरविंद कुशवाह (28) को बुखार आने पर परिवार वालों ने बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां डॉक्टर ने उसे डेंगू होने की पुष्टि की। इलाज के दौरान बुधवार को अरविंद की मौत हो गई। दोनों स्थानों पर सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
हेल्थ कैंप में दूसरे दिन देखे गए 132 मरीज
गुलड़िया। नगर पंचायत गुलड़िया में बुधवार को संक्रामक रोग नियंत्रण सेल हेल्थ कैंप लगाया। दूसरे दिन कैंप में 132 मरीज देखे गए। इनको दवाओं का वितरण किया गया। आठ लोगों के ब्लड सेंपल लिए गए और 35 लोगों की स्लाइड तैयार की गई। कैंप में डॉ. कमर इकबाल, डॉ. सुहेल खान ने स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें