फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन बाद ही फिर शुरू कर दिया तालाब पाटना

Sun, 10 Jan 2016 11:58 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा भदरौल में भू माफिया ने तालाब पाटने का काम एक दिन बंद रखा और अगले दिन से फिर तालाब पाटना शुरू कर दिया है। इस तालाब को पाटने से रोकने के लिए एसडीएम सदर प्रदीप कुमार यादव ने एसओ कादरचौक को मार्क किया था कि वह तालाब पटवाने का काम रुकवा दें। अगले दिन गांव में शहीद को श्रद्धांजलि का कार्यक्रम था। अधिकारियों के इसमें शामिल होना था। उस दिन भू माफियाओं ने तालाब पाटने का काम बंद रखा और अगले ही दिन तालाब पाटने का काम फिर शुरू कर दिया। यहां लेखपाल ने भी इस संबंध में प्रशासन को कोई रिपोर्ट नहीं दी है। एसओ कादरचौक एक दिन गए भी थे, लेकिन शहीद को श्रद्धांजलि के कार्यक्रम की तैयारी कर लौट आए। उन्होंने तालाब पाटने वाली जगह को देखा भी नहीं। ग्रामीण इस विषय को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

यहां बता दें कि एसडीएम ने शिकायत कर्ताओं के प्रार्थना पत्र पर ही एसओ रुकुम पाल सिंह यादव को भूड़ा भदरौल में तालाब पाटने से रोकने का आदेश किया था। इधर, गांव की चौकी भी इस स्थल से काफी समीप है। इसके बाद भी तालाब पाटने को नहीं रोका जा रहा है।
1995 में हो चुका है तालाब का सौंदर्यीकरण
इस तालाब का ग्राम पंचायत की ओर से 1995 में सौंदर्यीकरण कराया गया था। यहां इस पर एक गेट भी बना हुआ है। इससे स्पष्ट है कि ग्राम पंचायत में इसका रिकार्ड रहा है। बावजूद एसओ कादरचौक बिना पड़ताल उन लोगों को तालाब मान रहे हैं, जो इसे पाट रहे हैं। यहां कोर्ट के आदेशों का खुला उल्लंघन हो रहा है। इससे सत्ता पक्ष की शह पर यह कार्य होना माना जा रहा है।
विज्ञापन

0000000000000
मुझे किसी अधिकारी का आदेश नहीं मिला है। एक  लेखपाल आया था, उसने बताया कि जो लोग तालाब पाट रहे हैं, उनका चकबंदी में इस तालाब वाली जगह पर नाम है। इसीलिए उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

- रुकुम पाल सिंह यादव, एसओ कादरचौक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें