फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर उमड़ा कांवड़ियों का रेला, एक लाख से अधिक ने भरा जल

विज्ञापन
उझानी के रास्ते ​शिव मंदिरों की ओर जाते कांवड़िये। संवाद
विज्ञापन
उझानी/ कछला। सावन महीना के तीसरे पड़ाव से एक दिन पहले कांवड़ियों का रेला उमड़ पड़ा। ट्रैक्टर- ट्रॉलियों, पिकअप और बाइक समेत निजी वाहनों से कांवड़िया गंगाघाट पहुंचे। हर- हर गंगे के जयकारे जयकारों के साथ उन्होंने आस्था की डुबकी लगाकर कांवड़ यात्रा शुरू की। रविवार सुबह से शाम तक एक लाख से अधिक कांवड़ियों के शिव मंदिरों की ओर कूच कर जाने का अनुमान है।
विज्ञापन

कछला घाट से कांवड़ियों के निकलने का सिलसिला रविवार तड़के से ही शुरू हो गया। कांवड़ यात्रा पर हालांकि किसी भी समय ब्रेक नहीं लगा है। इस महीना अन्य दिनों के मुकाबले सुबह से कांवड़ियों की संख्या में इजाफा होता गया। कछला घाट से लेकर बदायूं तक हाईवे पर कांवड़ियों की टोलियों के अलावा कुछ और नजर नहीं आया। महिलाओं और बच्चों ने भी अपनी- अपनी टोलियों का उत्साह बढ़ाने का काम किया।
कांवड़ियों की अधिकतर टोलियों के साथ निजी वाहनों पर डीजे साउंड सिस्टम लगा था। ट्रैक्टर- ट्रॉलियों पर कलाकार थिरकते नजर आए। कलाकारों के साथ कांवड़िये भी झूमे। बाइक सवार कांवड़ियों की भी धूम रही। कांवड़ियों और कलाकारों को देखने के लिए आसपास इलाके के ग्रामीण भी हाईवे किनारे खड़े होकर भोले के जयकारे लगाते दिखे। शाम से रात तक कांवड़ यात्रा का क्रम बना रहा। कांवड़ियों की सेवा में जुटे भाजपा नेता मुकेश शर्मा ने बताया कि शाम तक एक लाख से अधिक कांवड़िये यात्रा शुरू कर चुके हैं। बता दें कि सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में तड़के से ही जलाभिषेक शुरू होगा।
विज्ञापन

-

उझानी के रास्ते शिव मंदिरों की ओर जाते कांवड़िये। संवाद

उझानी के रास्ते शिव मंदिरों की ओर जाते कांवड़िये। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें