फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव धरेरा के दंपती का एक संग हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
उघैती के धरैरा गांव में मृत दंप​त्ति परिवार में एक बिलखते बच्चे को ढांढस बंधाती महिला। संवाद
विज्ञापन
उघैती। गांव धरेरा में पति-पत्नी की मौत के बाद सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। गमगीन माहौल में दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव धरेरा निवासी ओमकार सोमवार को अपनी पत्नी शांति देवी के लिए सहसवान से पथरी व पीलिया की दवाई दिलाकर टेंपो से लौट रहे थे। खितौरा गोदी नगला के बीच पीछे से आ रहे डंपर ने टेपों में टक्कर मार दी थी, जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव मंगलवार को घर पहुंचे तो बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पति-पत्नी की एक साथ अर्थियां उठीं तो माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया। गांव के ही श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शोक में मृतकों के परिवार में ही नहीं, आसपास के घरों में भी चूल्हे नहीं जले। घटना को लेकर पूरे गांव में ही शोक का माहौल बना हुआ है।

उघैती के धरैरा गांव में मृत दंपत्ति परिवार में एक बिलखते बच्चे को ढांढस बंधाती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें