फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेड़ से गिरकर हलवाई की मौत, दुकान मालिक पर हत्या का आरोप

Sat, 04 Apr 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
पुरुषोत्तम - फोटो : थाना रसूलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार खुले में शराब पीने के आरोपी। संवाद
विज्ञापन
सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दवा के लिए फली तोड़ने पेड़ पर चढ़े एक युवक की गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक के मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, ग्रामीण करंट लगने से मौत होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मूसाझाग क्षेत्र के गांव अहिरामई गोटिया निवासी 20 वर्षीय पुरुषोत्तम पुत्र कालीचरन वुधवाई रोड स्थित मंडी समिति के पास एक मिष्ठान भंडार पर हलवाई का काम करता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह दुकान मालिक ने उसे देसी दवा के लिए सेमल की फली तोड़ने के लिए भेजा था। इसी दौरान पुरुषोत्तम एक बरात घर के सामने स्थित पेड़ पर चढ़ गया।
बताया जाता है कि पेड़ के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। लाइन से बचने के प्रयास में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा। पेड़ से गिरते ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिजनों ने दुकान मालिक पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर कार्रवाई की जा रही है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें