फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला में वैन से दबकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछला। वार्ड संख्या तीन पंखिया नगला निवासी पप्पू पंखिया का पांच वर्षीय बेटे आसिब की शनिवार को वैन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा गंगा स्नान करके राजस्थान लौट रहे एक श्रद्धालु की वैन से हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


राजस्थान से कुछ श्रद्धालु शनिवार को गंगाघाट पर स्नान करने आए थे। गंगा स्नान करने के बाद वापस जाने लगे तभी वार्ड संख्या तीन से गुजरते समय आसिब वैन की चपेट में आकर घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बच्चे के पिता पप्पू की तीन वर्ष पहले गंगा में डूबकर मौत हो चुकी है। चौकी इंचार्ज योगराज सिंह ने बताया कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैन को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें