फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पति पर दर्ज है हत्या कर शव गायब कर देने की रिपोर्ट...प्रेमी संग थाने पहुंची विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। एक माह पहले जिस विवाहिता की हत्या का शव गायब करने का आरोप पति व ससुरालियों पर लगा था, वह विवाहिता शनिवार को बच्चे के साथ थाने पहुंची। पुलिस को उसने अपने बयान दर्ज कराए। बताया कि पति से परेशान होकर प्रेमी के साथ रहने लगी है। इस समय वह गर्भवती भी है। वहीं, कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

युवती की शादी करीब छह साल पहले कासगंज जिले में सिंकदरपुर वैश्य क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद युवक गाजियाबाद के हर्ष बिहार इलाके में काम करने लगा। पत्नी को भी वह अपने साथ ले गया। उसी दौरान घरेलू कलह में दंपती के बीच विवाद बढ़ा तो युवती का झुकाव हर्ष बिहार में ही रहने वाले मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र के मूल निवासी युवक की ओर बढ़ गया। इसके बाद वह पति को छोड़ उसके साथ चली गई। इसके बाद युवती के पिता ने कोर्ट के आदेश पर चार जुलाई को पति समेत उसके छह परिजनों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव गायब कर दिए जाने की रिपोर्ट दर्ज कर दी।
विवेचना के दौरान पुलिस को घटना पर संदेह भी हुआ था। मुकदमे की विवेचक रवेंद्र चौधरी ने बताया कि विवाहिता अपने प्रेमी के साथ शनिवार सुबह कोतवाली आकर हकीकत बयां कर दी है। वह न तो वह ससुराल में रहना चाहती है और न ही मायके में पिता के पास। वह प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। इस पर पति समेत ससुराल पक्ष के लोग कासगंज लौट गए।
विज्ञापन


गर्भवती है युवती, पति पर अनदेखी का आरोप
पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस को पहले तो अपने जिंदा होने का सबूत दिया, फिर प्रेमी की निशानी के बारे में बयां करने लगी। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह गर्भवती है। 10 महीना की मासूम बेटी भी प्रेमी का अंश है। उसने पूर्व पति पर अनदेखी का भी आरोप लगाया। कहा- गाजियाबाद में वह किसी ओर को चाहने लगा। समझाने पर भी नहीं माना। उसने यह बात अपने पिता, सास- ससुर और देवर को भी बताई थी, लेकिन किसी ने गौर नहीं किया। ऐसे में सहारा प्रेमी का मिला और उन्हें अपना जीवनसाथी मान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें