सहसवान। दहेज को लेेकर विवाहिता को मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना पति समेत अन्य परिजन दे रहे थे। विवाहिता ने पति समेत पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी छोटेलाल ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उन्होंने बेटी रेखा की शादी सात साल पहले उघैती थाना क्षेत्र के गांव करियामई निवासी पप्पू पुत्र दुन्नी से की थी। शादी में दस लाख रुपये खर्च करने के बाद भी पति व परिवार के लोग खुश नहीं हुए। शादी के कुछ दिनों बाद से ही दहेज की और मांग करते हुए बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इसको लेकर ससुराल के लोगों को कई बार समझाया, लेकिन पति प्लॉट व तीन लाख रुपये की मांग करते आ रहे हैं। पुलिस ने पति पप्पू समेत ससुर दुन्नी, सास मुल्लो, देवर ओमकार, ननद रोशनी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।