फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 1.70 लाख महिलाओं को समूह से जोड़ने के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के लिए एनआरएलएम विभाग की ओर से चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाया जाएगा। समूह से जुड़ने वालीं महिलाओं को उनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षित करने के बाद स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। कारोबार शुरू करने के लिए सीसीएल के (कैश क्रेडिट लिमिट) के तहत 1.5 लाख रुपये का ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वह अपना रोजगार शुरू कर सकें।
विज्ञापन

बता दें कि ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में 20 हजार समूह संचालित हैं, जिसमें दो लाख महिलाएं जुड़कर अपनी आजीविका चला रहीं हैं। अब शासन की ओर से जिले में 1.70 लाख महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने का लक्ष्य मिला है। जिसे पूरा करने के लिए शासन की ओर से महिलाओं को समूह से जोड़ने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग की ओर से समूह से महिलाओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसमें पात्र ग्रहस्थी, अंत्योदय कार्ड धारक, जीरो पावर्टी योजना वाली महिलाओं को मुख्य रूप से जोड़ा जाएगा। इसमें पात्र परिवारों चिह्नित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद समूह सखी घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क करेंगी और समूह से जोड़ने का काम करेंगी।
विज्ञापन


जनपद में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को उनके कौशल के आधार पर प्रशिक्षित कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से मिले लक्ष्य के अनुसार अभियान चलाकर महिलाओं को समूह से जोड़ा जाएगा। - अखिलेश चौबे, प्रभारी, डीसी एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें