फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैफिक पुलिस के डर से भागे बोलेरो चालक ने डिलीवरी बॉय को कुचला, अस्पताल में दम तोड़ा

Sat, 09 May 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
रोहित पटेल। फाइल फोटो
विज्ञापन
गुलड़िया। शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अलापुर सड़क पर एक पेट्रोल पंप के पास बोलेरो ने डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जहां मृतक के परिजनों का रो-रोकर खराब हाल रहा। हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


शहर में मंडी चौकी के आगे पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के डर से बोलेरो चालक वहां से भाग खड़ा हुआ। इसी दौरान बदायूं की ओर से अपने गांव लखनपुर लौट रहे डिलीवरी बॉय रोहित राठौर (20) पुत्र कल्याण सिंह की बाइक से टकरा गई। रोहित इस टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया। पास ही चौकी पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी जब पास के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ही गांव लखनपुर में हुई तो उसके परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।

बोलेरो को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंचा दिया है। बताया जाता है कि बोलेरो चालक किसी मरीज को लेकर जा रहा था। उसमें सवार मरीज को पुलिस ने दूसरे वाहन से अस्पताल भिजवाया दिया। यातायात प्रभारी ललित कुमार का कहना है कि बोलेरो चालक कुछ देर के लिए रुका और मरीज होने की बात बता कर तेज गति से निकल गया, bसके बाद दुर्घटना हो गई। इस घटना की जांच सिविल लाइंस थाना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवार में मचा कोहराम
मृतक अपने तीन बहन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। उसकी बड़ी बहन और भाई की शादी हो गई है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें