फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिना कनेक्शन बिल भेज दिया 79 हजार रुपये का

विज्ञापन
शेरांदाजपुर का पंचायत घर भवन।
विज्ञापन
वजीरगंज। ग्राम शेरअंदाजपुर में बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गांव के पंचायत घर में न बिजली का खंभा है और न ही कोई कनेक्शन ही लिया गया है। बावजूद इसके पंचायत घर के नाम पर करीब 79 हजार रुपये का बिजली बिल जारी हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत घर में आज तक बिजली की आपूर्ति के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। इससे बिल आने से ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। ग्राम प्रधान के पति ने बताया कि बिजली निगम की ओर से उन्हें बकाया राशि वसूली से संबंधित सूची भेजी गई है, जिसमें पंचायत घर पर करीब 79 हजार रुपये का बिल दर्शाया गया है।
ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराने, मौके का निरीक्षण करने और यदि बिल गलत तरीके से जारी हुआ है तो उसे तत्काल सही कराने की मांग की है। इधर, एक्सईएन नरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी कि वास्तविकता में कनेक्शन कहां चल रहा है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें