फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दातागंज विधानसभा में 97 हजार मतदाता गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर का काम लगभग पूरा हो चुका है। विधानसभा में कुल 4,18,699 मतदाता थे। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 97 हजार मतदाता गायब मिले जबकि 16 हजार मृत पाए गए।
विज्ञापन

आठ हजार ऐसे लोगों के नाम मिले हैं जो अन्य जगहों पर भी मतदाता रहे हैं। 5 हजार मतदाताओं को अन्यत्र स्थानांतरित किया गया है। जो गायब मतदाता हैं, उनमें से कुछ प्रत्यक्ष आकर अपना एसआईआर भरवा सकते हैं। माना जा रहा है कि ऐसे करीब 10-15 हजार लोग ही वापस आएंगे। क्योंकि बाहर रहकर ऐसे लोग ईंट-भट्ठों पर वर्षों तक काम करते रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें