फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरौरा से गंगा में छोड़ा गया 95 हजार क्यूसेक पानी, उफान

Fri, 14 Jul 2017 07:45 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
95 thousand cusecs water released from Narora, Ganga - फोटो : 95 thousand cusecs water released from Narora, Ganga
विज्ञापन
नरौरा डैम से गंगा में लगातार वाटर डिस्चार्ज के चलते गंगा उफान पर है। शुक्रवार को नरौरा से गंगा में सीजन का सबसे ज्यादा 95 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे गंगा में उफान आ गया। गंगा ने इसके साथ ही कई इलाकों में कटान भी तेज कर दिया है। उसहैत में पथरामई के पास नगला अजमेरी बांध से गंगा की धारा टकरा रही है। शुक्रवार को गंगा का मीटर गेज 162.46 पर पहुंच गया। इसके साथ ही खतरा भी बढ़ने लगा है। नरौरा डैम के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को वाटर डिस्चार्ज और बढ़ सकता है।            
विज्ञापन

जिले में गंगा और रामगंगा हर साल बाढ़ के सीजन में तबाही मचाती हैं। जिले के 250 से ज्यादा गांवों को बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ती है। कई दिन से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। इससे दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। खासकर गंगा उफान पर हैं। शक्रवार को नरौरा से सीजन का सबसे ज्यादा 95 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गंगा ने सहसवान, कादरचौक, उसहैत और दातागंज इलाकों में कई स्थानों पर कटान शुरू कर दिया। सहसवान क्षेत्र में करीब आधा दर्जन गांवों में जमीन गंगा में समा गई। शुक्रवार को कछला में गंगा का मीटर गेज 162.46 पर पहुंच गया। मीटर गेज 163.50 के ऊपर पहुंचने के बाद सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। नरौरा बैराज के अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को हरिद्वार डैम से गंगा में दो लाख क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज किया गया है। यह पानी 96 घंटे में नरौरा पहुंच जाएगा। इसके बाद गंगा में नरौरा से वाटर डिस्चार्ज और बढ़ जाएगा।             -----
गंगा-महाबा, चंदनपुर-हुसैनपुर बांधों पर काम तेज            
बदायूं। गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ खंड ने संवेदनशील बांध गंगा-महाबा और चंदनपुर-हुसैनपुर पर मरम्मत का काम तेज कर दिया है। हालांकि, बाढ़ खंड का ध्यान अभी उसहैत के नगला अजमेरी बांध की ओर नहीं गया है। यहां पथरामई गांव के पास गंगा की धारा बांध से टकरा रही है। इससे कटान की आशंका बढ़ गई है।  ---
विज्ञापन

शुक्रवार को वाटर डिस्चार्ज की स्थिति            
हरिद्वार डैम     152452           बिजनौर डैम    102549             नरौरा डैम     995405            
तीन दिन में नरौरा से वाटर डिस्चार्ज            
12 जुलाई- 23000            
13 जुलाई- 59915            
14 जुलाई- 995405            
नरौरा से ज्यादा पानी छोड़े जाने की वजह से गंगा का जलस्तर बढ़ा है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बाढ़ खंड नरौरा डैम के अधिकारियों के संपर्क में है। गंगा के बांधों पर मरम्मत का काम तेज करा दिया गया हैं।      
विज्ञापन

-अरविंद कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें